फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drinking water supply of three wards stalled due to pipeline burst

पाइप लाइन फटने पर ठप हुई तीन वार्डों की पेयजल आपूर्ति

Wed, 08 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply of three wards stalled due to pipeline burst
पीडीडीयू नगर। नगर के नईसट्टी- कालीमहाल मार्ग पर सामुदायिक शौचालय के समीप निजी टेलिकॉम कंपनी द्वारा भूमिगत केबल डालने के दौरान पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे नगर के वेस्टर्न बाजार, न्यूमहाल और लाठ नंबर दो वार्ड में मंगलवार की सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। तीन वार्डों के लगभग दस हजार की आबादी को पानी के बिना काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिकाकर्मी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बनाने में लगे रहे लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में पीएनजी गैस पाइप लाइन व निजी टेलीकॉम कंपनी द्वारा भूमिगत केबल बिछाये जाने का कार्य किया जा रहा है। कंपनियों के कर्मचारियों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ जा रही है। पाइप लाइन या केबल बिछाने के दौरान आये दिन पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जा रही है। इससे लोगों के समक्ष पीने के पानी का संकट खड़ा हो जा रहा है। सोमवार की रात निजी टेलिकॉम कंपनी द्वारा नई सट्टी- काली महाल मार्ग पर भूमिगत केबल बिछाये जाने के दौरान सामुुदायिक शौचालय के पास पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार की सुबह लाठ नंबर दो, वेस्टर्न बाजार व न्यूमहाल क्षेत्र स्थित घरों में पानी नहीं आया तो लोगों में हाहाकार मच गया। लोगो की शिकायत के मौके पर पहुंचे सभासदों ने पेय जल आपूर्ति बहाल किये जाने के लिए पाइप लाइन मरम्मत का कार्य शुरूर कराया। पानी की पाइप लाइन फटने से क्षेत्र की लगभग की आबादी दिनभर प्रभावित रही। वेस्टर्न बाजार सभासद बृजेश गुप्ता ने बताया कि निजी टेलिकॉम कंपनी द्वारा केबल बिछाये जाने के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। पालिकाकर्मियों की मदद से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed