{"_id":"5744b1a34f1c1ba22c691088","slug":"drinking-water-for-the-villagers-upset-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 25 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्र के बहेरा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर दो बजे शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कुएं के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की गुहार लगाई गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। चेताया कि यदि समस्या का निराकरण नहीं होता है तो कंदवा ककरैत मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा।
बरहनी विकास खंड के बहेरा गांव में पांच इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए गए हैं। इनमें से दो हैंडपंपों पर निजी कब्जे हैं। वहीं एक हैंडपंप दो माह से खराब पड़ा है। इससे गांव की छह सौ लोगों की आबादी पेयजल के लिए दो हैंडपंपों और एक कुएं पर आश्रित है। कुएं का दूषित जल पीने के चलते प्राय: ग्रामीण बीमार होते रहते हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने विकास खंड कार्यालय और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी कई बार गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का कोई निदान नहीं हुआ। पेयजल की समस्या बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में भगवंती, भगमानी, शीला, लक्ष्मीना, अनिता, तारा, गीता, सरोज आदि रहीं।