{"_id":"57acda064f1c1b6b15ee48ef","slug":"drainage-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी के लिए प्रदर्शन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा विकास खंड क्षेत्र के खोर गांव के राजभर बस्ती के खड़ंजायुक्त मार्ग पर जलजमाव होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
खोर गांव स्थित राजभर बस्ती को जाने वाले खड़ंजायुक्त मुख्य मार्ग पर हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते मार्ग पर बरसात का पानी जमा हो गया है। वहीं नालियों के जाम होने के चलते घरों का गंदा पानी मार्ग पर बहता है। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। कहा कि पंचायत चुनाव के समय जिला पंचायत प्रत्याशी उपेंद्र सिंह गुड्डू ने खड़ंजा को सीसी रोड तथा नाली का निर्माण करवाने का वादा किया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद कार्य नही हुआ। इस दौरान रविंदर सिंह, विनोद, रामनाथ, गुप्ता राजभर, शिवबली, शिवबचन, ओंकार, पप्पू लोहार आदि रहे।