फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dr. Vinod Bind received a grand welcome at the party office

सपा में शामिल होने वाले डॉ. विनोद बिंद का पार्टी कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

Mon, 31 Aug 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vinod Bind received a grand welcome at the party office
पीडीडीयू नगर स्थित सपा कार्यालय पर डा.विनोद बिंद का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वापस लौटे डॉ. विनोद बिंद का नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर स्मृति चिह्न देकर चिकित्सक विनोद बिंद को सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. बिंद के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि भाजपा के सरकार के पतन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सपा की नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग और समुदाय के लोग जोड़कर सपा को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमारे जनपद के चिकित्सक डॉ. विनोद बिंद को सदस्यता ग्रहण करा कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम किया है। नियामताबाद ब्लाक प्रमुख महेन्द्र पासवान ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी बढ़ी है और महंगाई आसमान छू रहा है ।कोरोना काल के नाम पर लूटपाट मची हुई है। डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि भाजपा की सरकार में नौकरिया छीनी जा रही हैं, पूंजी पतियों के हाथों में संस्थाओं को दे दिया जा रहा है। इससे यह साबित हो रहा है कि अंग्रेजी हुकूमत से कम यह सरकार नहीं है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायवाल, जलालुद्दीन अंसारी, धर्मेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, कमलेश यादव, चकरू यादव, प्रेमनाथ तिवारी, सोम बिंद, विजय गोंड, अवधेश पटेल, चंदू, राहुल पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed