फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Don't donate to a person who consumes drugs

नशे का सेवन करने वाले व्यक्ति को नहीं देना चाहिए दान

Fri, 27 Aug 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Don't donate to a person who consumes drugs
धानापुर। क्षेत्र के बुढेपुर गांव में चल रहे चातुर्मास यज्ञ में जीयर स्वामी महाराज ने भक्तों को दान की महत्ता समझाई। महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में दान का अत्यधिक महत्व है। महाराज ने कहा कि दान देने वाले को दान लेने वाले की पात्रता की भी जांच करनी चाहिए। नशे के आदी व्यक्ति को दान देने वाला भी नरक का गामी होता है। कहा कि जो व्यक्ति खैनी, बीड़ी,गुटखा, शराब, ताड़ी, इत्यादि का सेवन करता हो। ऐसे व्यक्ति को दान देना नहीं चाहिए। ऐसा करने से दान देने वाला नरक में जाता है। वहीं दान लेने वाला व्यक्ति मरकर सुअर योनि में जन्म लेता है। महाराज ने कीर्तन की महत्ता का बखान करते हुए कहा कि कीर्तन आनंद का विषय होता है। कीर्तन में तन्मयता होनी चाहिए। कीर्तन का बहुत बड़ा महत्व होता है। शास्त्र में भगवान को पूजन करने के लिए अनेक उपाय बताया गया है। एक उपाय है भगवान के सामने नृत्य करना। कहा कि आज दुर्भाग्य है कि कुछ लोग व्यास की गद्दी पर बैठ करके व्यास गद्दी के नियम के विरूद्ध खड़े होकर नाच रहें है। यह भारत की संस्कृति के लिए दुर्भाग्य है। व्यासगद्दी की एक गरिमा होती है। मर्यादा होती है। वेद और शास्त्र के अनुसार जो ऐसा करता है ठीक नहीं है। जो आज के युग में नृत्य करते हैं वो तन्मयता के साथ नही बल्कि दिखावा करते हैं जो ठीक नहीं है। भगवान को प्रसन्न करने का दुसरा माध्यम है गीत गाकर। तीसरा वेद, पुराण का पाठ करके भगवान को प्रसन्न किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed