फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Do not prescribe outside medicine doctor: DM

डॉक्टर मरीजों को न लिखें बाहर के दुकानों की दवा: डीएम

Sun, 26 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Do not prescribe outside medicine doctor: DM
सकलडीहा। जिलाधिकारी संजीव सिंह शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में तैनात डॉक्टर और स्टाफ की उपस्थिति जांची और सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव के साथ आपरेशन, दवा वितरण, दंत व ब्लड जांच कक्ष की जांच की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वे बाहर की दवाएं न लिखें। इसके अलावा उन्होंने डाट्स विभाग सहित भर्ती मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और सीएचसी पर हुए निर्माण कार्यों को परखा।
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर चिकित्सक व कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। कहा कि ड्यूटी के दौरान कोई चिकित्सक बाहर न रहे। बाहर से दवा न लिखें। दवा न रहने पर जन औषधि केंद्र से दवा मुहैया कराएं। अस्पताल में प्रसव कम होने पर नाराजगी जताते हुए महिला डॉक्टर और आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्य पूरा नहीं किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। महिला चिकित्सक डॉ. श्वेता के बिना प्रसव के ही रजिस्टर में प्रसूता का पूरा विवरण दर्ज करने की जानकारी पर ऐसा न करने की चेतावनी दी। अंत में अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था ठीक रखने व परिसर में शीतल पेयजल की व्यवस्था मुहैया कराने को निर्देशित किया। इस मौके पर डॉ. एलबी शर्मा, डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. दरख्शां, एचईओ रजनीकांत राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed