{"_id":"578a8c794f1c1b010513e9aa","slug":"do-not-ignore-the-problems-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं की अनदेखी न करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं की अनदेखी न करें
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत शनिवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर जनपद के कृषि से संबंधित अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने किसानों से जुड़ी सरकार की योजनाओं को अमल में लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
डीएम ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 से वर्ष 2020-21 तक की कृषि सिंचाई का स्टेटजिक प्लान तैयार करने के निर्देश कृषि, सिंचाई, लघुडाल, नलकूप, लघु सिंचाई विभाग को दिया। कहा कि अपने विभाग का कार्ययोजना तैयार कर यूपी इलेक्ट्रानिक्स के कंसल्टेन्ट को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
कार्ययोजना में नये कार्यों को अवश्य सम्मिलित किया जाय। उन्होंने विकास खंड नौगढ़, चकिया, शहाबगंज हेतु सिंचाई विभाग को निर्देश दिया। खाद्यान्न वृद्धि के साथ सिंचित क्षेत्र बढ़ाये जाने हेतु कार्य योजना में लेने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। बैठक में बताया गया कि जनपद में 187395 कृषक परिवार है। नरायनपुर पम्प कैनाल पर वोल्टेज की समस्या को तत्काल दूर करने हेतु निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिया तथा नरायनपुर पम्प कैनाल के अभियंता को निर्देश दिया कि बरहनी क्षेत्र के टेल तक पानी अवश्य पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने खाद की उपलब्धता बनाये रखने हेतु जिला सहायक निबन्धक सहकारिता को निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, परियोजना निदेशक डा.अभय कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप ईशा खां, चन्द्रप्रभा जेपी वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।