फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM inspected the construction site of the medical college

मेडिकल कालेज निर्माण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

Mon, 24 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the construction site of the medical college
डीएम संजीव सिंह ने सोमवार को नौबतपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मानचित्र के माध्यम से निर्मित होने वाले भवन के कार्य योजना की जानकारी ली। साथ ही आस-पास के किसानों से वार्ता भी की।
विज्ञापन

डीएम ने एक्सईएन हाईडिल, जल निगम व लोक निर्माण विभाग और एसडीएम सदर को निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार को दूसरे जगह शिफ्ट करने का निर्देश दिया। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने बताया कि अगले 10 दिन में सभी तैयारियां पूरी करते हुए रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी। डीएम ने कहा कि देश के अति पिछड़े जिलों में शामिल चंदौली को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। निर्माण से पूर्व की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को मेडिकल कॉलेज के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। बताया कि मेडिकल कालेज के निर्माण होने से जनपद के साथपड़ोसी राज्य बिहार के लोगों को भी चिकित्सकीय लाभ मिलेगा। इस मौके पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एसडीएम सदर आरआर राम्या, एडीएम सदर, एक्सईएन प्रांतीय खंड, डीडीओ, एक्सईएन जल निगम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed