फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM gave crutches to the handicapped who came to the public darshan

जनता दर्शन में आए दिव्यांग को डीएम ने दी नई बैशाखी

Mon, 05 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
DM gave crutches to the handicapped who came to the public darshan
चंदौली। कलेक्ट्रेट में सोमवार को जनता दर्शन के दौरान डीएम संजीव सिंह फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच टूटी बैशाखी के सहारे बरठा गांव निवासी दिव्यांग महेंद्र प्रताप कार्यालय में दाखिल हुए। उनकी बैशाखी की हालत देख डीएम ने तत्काल अफसरों के माध्यम से नई बैशाखी उन्हें भेंट की। उनके प्रार्थना पत्र को लेने के साथ जल्द ही मोटर वाली साइकिल दिलाने का वादा किया। डीएम के व्यवहार से प्रभावित दिव्यांग खुशी-खुशी वापस लौट गया।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह कार्यालय में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे इसी दौरान बरठा गांव के निवासी दिव्यांग महेंद्र प्रताप टूटी बैशाखी के सहारे डीएम के सामने पेश हुए। उन्होंने मोटर वाली साइकिल दिलाने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। लेकिन डीएम की नजर उनकी टूटी बैशाखी पर टिक गई डीएम ने तत्काल दिव्यांग कल्याण अधिकारी को फोन करके नई बैशाखी का प्रबंध कराया। उन्होंने दिव्यांग को आश्वस्त किया कि जल्द उन्हें नई मोटर वाली सायकिल दिलाएंगे। जनता दर्शन के दौरान डीएम ने दो दर्जन से अधिक फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। शेष मामलों को त्वरित गति से निस्तारित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed