फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM angry over sluggish officers in revenue recovery

राजस्व वसूली में सुस्त अफसरों पर डीएम नाराज

Wed, 11 Aug 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
DM angry over sluggish officers in revenue recovery
चंदौली। राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करने के लिए डीएम संजीव सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक की। उन्होने बिजली, डूडा, खनन, परिवहन विभागों के द्वारा राजस्व वसूली में सुस्ती बरतने पर नाराजगी व्यक्त की। चेताया कि किसी भी हालत में रिकवरी और वसूली में प्रगति चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अफसरों की जिम्मेदारी तय होगी। साथ ही श्रमिकों का पंजीकरण करने के लिए कैंप लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के संचालन से जनपद की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है। जबकि ओवरलोडिंग रोकने के लिए परिवहन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि छमता से अधिक लोड लेकर चलते वाले वाहनों पर जुर्माना वसूलें और सीज करने की कार्रवाई करें। आरसी की शत-प्रतिशत वसूली पर जोर दिया। कहा बड़े बकाएदारों से शत-प्रतिशत बकाए की वसूली की जानी चाहिए। उन्होंने रोडवेज बस डिपो व संभागीय परिवहन विभाग के दफ्तर के लिए जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि छूटे हुए श्रमिकों के पंजीकरण में तेजी लाएं। सरकार गरीब श्रमिकों की शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में मदद के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। इसका लाभ उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने नौगढ़ के जंगलों में पेड़ों की कटाई की शिकायत को गंभीरता से लेने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी दिया। कहा कि ऐसा करने वालों को चिनिहत कर कार्रवाई करें। बैइक में डीएफओ दिनेश सिंह, एडीएम अतुल कुमार, डीओ जितेंद्र सिंह, एआरटीओ दिलीप गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed