फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Divers will be posted on major ponds and ponds

प्रमुख सरोवरों और तलाबों पर तैनात होंगे गोताखोर

Wed, 18 Nov 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Divers will be posted on major ponds and ponds
चंदौली। जिले के प्रमुख सरोवरोें और तालाबों पर गोताखोर तैनात किये जाएंगे। वहीं घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा पानी में नाव से भी पुलिस की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन

जिले में डाला छठ का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पर्व के आगमन के मद्देनजर नदी, तालाब के किनारे घाटों की साफ-सफाई शुरू हो चुकी है। वहीं पंचायतीराज विभाग और निकाय प्रशासन के अधिकारी घाटों को साफ कराने का निर्देश दे चुके हैं। पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारियों छठ घाट वाले तालाबों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। वहीं प्रमुख सरोवरों , नदी और तालाब के घाटों पर गोताखोरों की तैनाती होगी। इसके अलावा कस्बा और नगरीय क्षेत्र के बड़े सरोवरों पर महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। जो महिलाओं के बीच मौजूद रहकर चोर उचक्कों पर नजर रखेंगी। वहीं पीएसी के जवान घाट पर आने जाने वालों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद होगे।
विज्ञापन

चंदौली। नगरीय क्षेत्र के घाटों पर निकाय के कर्मचारी थर्मल स्कैनर और सेनिटाइजर के साथ तैनात किए जाएंगे। जबकि ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मी और आशा कार्यकर्ता को तैनात करने की योजना है। जो घाट आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग और सेनिटाइज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर्व के दौरान प्रमुख तालाबों और सरोवरों पर गोताखोर तैनात किया जाएगा। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों से सूचना मांगी गई है। वहीं महिला पुलिस कर्मी और पीएसी के जवान भी घाटों पर तैनात रहेंगे। प्रधानों और सभासदों से पुलिस का सहयोग करने की अपील किया गया है।
प्रेमचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed