फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   District level arm wrestling organized, chairman inaugurated it

Chandauli News: जनपद स्तरीय आर्म रेसलिंग का आयोजन, चेयरमैन ने किया उद्घाटन

Mon, 12 May 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
District level arm wrestling organized, chairman inaugurated it
स्थानीय वार्ड नंबर पांच स्थित आर्यन हेल्थ क्लब में जनपद स्तरीय आर्म रेसलिंग का ट्रायल किया गया। रेसलिंग का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव व भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रेसलिंग कोच नीरज गुप्ता ने बताया जिला ट्रायल में सेलेक्ट होने के बाद आर्म रेसलिंग के खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए लखनऊ नेहरू युवा केंद्र में खेलेंगे व स्टेट में सेलेक्ट होने के बाद लुधियाना पंजाब में अंतरराष्ट्रीय आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा खेल से न केवल शरीर बनता है बल्कि मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है, उन्होंने कहा की खेल में हार जीत का कोई महत्व नहीं होता बल्कि खेलों में सौहार्द का समावेश होना चाहिए। खेल हमारी पुरातन परंपरा और संस्कृति से जुड़ा है। इस दौरान अध्यक्ष वीपी यादव, सचिव शरद प्रताप राव, कोच नीरज गुप्ता, एयरफोर्स में कार्यरत रणजीत जायसवाल, सीआरपीएफ मिथिलेश, शिवम ,समीर, राघवेंद्र सहित तमाम खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed