फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Distance from Patna to Jammu and Kashmir will be completed by cycle rickshaw

पटना से जम्मू काश्मीर की दूरी, साइकिल रिक्शे से करेंगे पूरी

Fri, 19 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Distance from Patna to Jammu and Kashmir will be completed by cycle rickshaw
पीडीडीयू नगर। संसाधनों के बावजूद भी कई लोग अपने जीवन काल में एकाध बार ही भारत भ्रमण कर पाते हैं पर बिहार के 55 वर्षीय धनई साह ने अपने साइकिल रिक्शे से एक दो बार नहीं बल्कि चार बार पटना से जम्मू काश्मीर नाप दिया है। पांचवीं बार फिर वे मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बिहार से निकल चुके हैं। पड़ाव पर मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि वे धमेंद्र के फैन हैं और 8 दिसंबर को धमेंद्र से भी मुंबई में उनके जन्मदिन पर तीसरी बार मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

बिहार के सारण जिले के निवासी धनई साह खुद को बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन बताते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल बंक कर वे धमेंद्र की फिल्में देखा करते थे और जैसे दिलीप कुमार को देखकर धर्मेंद्र अभिनेता बने थे उसी तरह धनई भी धर्मेंद्र को अपना गुरु मानकर अभिनेता बनना चाहते थे। धर्मेंद्र्र की सभी फिल्मों के नाम, उनका जीवन, घटनाएं और कहानी धनई के जुबानी हैं। बताया कि धमेंद्र के कर्तव्य फिल्म को देखकर उनके मिलने की प्रबल इच्छा हुई पर गरीबी के कारण इतने पैसे नहीं थे कि मुंबई जा सकें फिर उन्होंने रिक्शे का सहारा लिया और पूरे छह महीने रिक्शे चलाकर 2019 में मुंबई पहुंचे। लेकिन कोरोना काल होने की वजह से मुलाकात नहीं हुई। धर्मेंद्र के घर के बाहर ही धनई ने डेरा डाल दिया। ढाई महीने बाद उनकी धमेंद्र से मुलाकात हुुई। उसके बाद धनई ने भारत भ्रमण को अपना मकसद बनाया फिर क्या था वहां से वे वैष्णों देवी की यात्रा पर निकल गए। तब से अब तक चार बार रिक्शे से जाकर वैष्णों देवी की यात्रा कर चुके हैं। पांचवी बार फिर पटना से रिक्शे से जम्मू काश्मीर के लिए निकले हैं। कहा कि मां वैष्णों देवी के दर्शन के साथ ही 8 दिसंबर को मुंबई में धमेंद्र से मुलाकात कर उनको जन्मदिन की बधाई भी देंगे। इसके साथ ही धनई ने अपने भारत भ्रमण का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed