फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   dipawali is celebrating today

दीपावली आज, गुलजार रहे बाजार

Sun, 30 Oct 2016 01:55 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 30 Oct 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
dipawali is celebrating today
मुगलसराय में सजावट के सामानों की खरीदारी करती बालिकाएं।
प्रकाश पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को भी बाजार गुलजार रहे। लोगों ने दीपावली के मद्देनजर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को खरीदा। इसके अतिरिक्त पूजन सामग्री व मिष्ठान की दुकानों पर भी खरीदारों की भी देर शाम तक खचाखच दिखी। लोगों ने अपनी आवश्यकतानुसार वस्तुओं की खरीदारी की।
विज्ञापन


पुरानी परंपरा के अनुसार दीपावली पर्व पर लोग परिवार की सुख-शांति व समृद्धि के लिए भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि दीपावली के दिन गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने से धन, संपत्ति में वृद्धि होती है। साथ ही लक्ष्मी की कृपा लोगों पर साल भर बनी रहती है। इसके मद्देनजर लोगों ने शनिवार को बाजार में पूजा से जुड़ी सामग्री की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


 इस कड़ी में लोगों ने बाजारों में बिक रहे गणेश-लक्ष्मी मूर्तियों को खरीदा। इस बार 50 रुपये से लगायत 1500 रुपये तक के विभिन्न प्रकार की गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं बिक रही थी। शनिवार को दुकानों ने अपने-अपने प्रतिष्ठनों को बिजली झालरों व सजावटी समान से भव्य रूप दिया था, ताकि ग्राहक उनकी ओर आकर्षिक हों। इस दौरान दूकानदार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए खूब यत्न किए। वहीं इसके अतिरिक्त चांदनी मार्के में लगी अस्थायी दुकानों से लोगों ने विद्युत झालर, देवी-देवताओं के पोस्टर, पटाखे आदि की खरीद की। अच्छी बिक्री से दूकानदार उत्साहित दिखेे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed