फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DIOS has played important role of verification centers of various examination centers

डीआईओएस ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया सत्यापन

Thu, 18 Mar 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
DIOS has played important role of verification centers of various examination centers
चंदौली। यूपी बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। बुधवार को डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया। इस दौरान केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, वायर रिकार्डर सहित पेयजल, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी। केंद्र व्यवस्थापकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कराने को 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 66 हजार 950 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सकुशल, शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपंन कराने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, वायर रिकार्डर, सुरक्षित चहारदीवारी, शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं कराने का निर्देश है। इसके तहत डीएम के आदेश में गठित अधिकारियों की टीम ने केंद्रों का सत्यापन कर सुविधाओं का जायजा लिया जा चुका है। अब एक बार पुन: डीआईओएस परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसके तहत उन्होंने बुधवार को अशोक इंटर कालेज बबुरी, रघुकुल इंटर कालेज गढ़ावा, आदित्यनारायण इंटर कालेज चकिया, जयंती कुंवरि बालिका इंटर कालेज चकिया, चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज, चौधरी राम बदन इंटर कालेज हेतिमपुर आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। डीआईओएस ने कहा कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। जिन केंद्रों पर कुछ खामियां मिली हैं, उसे परीक्षा शुरू होने से पहले दूर कराने के निर्देश दिए गए हैें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed