फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dibrugarh Rajdhani Express again molesting the girl

राजधानी एक्सप्रेस में युवती से छेड़खानी

Fri, 26 Feb 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dibrugarh Rajdhani Express again molesting the girl
पीडीडीयू नगर। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही अप डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान सैनिक ने युवती से छेड़खानी की। बुधवार की रात सकलडीहा से कुचमन स्टेशन के समीप हुई इस घटना से ट्रेन में खलबली मच गई। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बीते शनिवार को भी नई दिल्ली से ओडिशा जा रही भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में कांस्टेबल ने एक किशोरी से छेड़खानी कर दी थी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

नई दिल्ली जा रही अप डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या-बी आठ के सीट संख्या 17 पर 25 वर्षीय युवती डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही थी। उसकी सीट के ऊपर वाले बर्थ संख्या 18 पर राजस्थान के दौसा जिले के खेड़ला गांव निवासी सेना का जवान सुनील सिंह यात्रा कर रहा था। वह वर्तमान में सिक्किम में तैनात है। आरोप है कि आधी रात को ट्रेन पटना से खुलकर पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने वाली थी। गाड़ी जैसे ही जंक्शन से कुछ पहले सकलडीहा और कुचमन के बीच पहुंची। नशे में धुत जवान ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के यात्रियों की नींद खुल गई। इसकी सूचना किसी ने कंट्रोल को दी। ट्रेन रात पौने एक बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बीते शनिवार को भी नई दिल्ली से ओडिशा जा रही भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में कांस्टेबल ने एक किशोरी से छेड़खानी कर दी थी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed