फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Diarrhea spreads in Sonhul village, 22 people admitted to the district hospital

Chandauli News: सोनहुल गांव में फैला डायरिया, 22 लोग जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 08 Oct 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreads in Sonhul village, 22 people admitted to the district hospital
चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज कराते डायरिया पीड़ित मरीज। संवाद
चकिया विकास खंड के सोनहुल गांव के दलित बस्ती में डायरिया ने मंगलवार को पैर पसार लिया है। इसकी चपेट में आने से लगभग 22 बीमार हो गए, जिनका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन की ओर से डायरिया के नियंत्रण के लिए बस्ती में चिकित्सा टीम भेजी गई है। दवाइयां वितरण के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बारिश होने से गांव में गंदगी हो गई थी, जिस कारण डायरिया फैल रहा है।
विज्ञापन

डायरिया के चपेट में आने से गांव निवासी बृजेश (24), खुशबू (15), ममता (30), तन्नु (3), अनुष्का (4), अंशिका (3), डब्लु (25), मयंक (5), मयूर (4), कशिश (5), अंजलि (16), गुड्डू (28), बालकिशुन (70), अशोक (40), गुड़िया (3), देवेंद्र (55) समेत 22 लोग बीमार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में कराया गया। छह लोग इलाज के दौरान ठीक होने पर घर वापस हो गए और कुछ लोग अब भी जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती हैं।
सोनहुल गांव के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता और समाजसेवी राजन गुप्ता बीमार मरीजों के इलाज कराने में सहयोग दिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ आरबी सिंह ने बताया कि डायरिया से पीड़ित भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी विकास सिन्हा ने बताया कि हैंडपंप का शुद्ध पानी का उपयोग करने के साथ उसे उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है।
-----------------------
टीम ने किया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, क्लोरीन की गोली बांटी
स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को डायरिया प्रभावित सोनहुल के एक बस्ती में पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मचारियों ने गांव में भ्रमण कर दवा का छिड़काव कराया और पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें डायरिया से बचाव के उपाय बताए।
स्वास्थ्यकर्मियों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें दवाएं बांटी और पानी उबालकर पीने गर्म भोजन का सेवन करने की सलाह दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिंहा ने कहा कि कुएं का पानी पीने से डायरिया को प्रकोप हुआ है।
नियंत्रण के लिए लोगों को दवाएं देने के साथ ही जागरूक किया जा रहा है। दूषित पानी सेवन के कारण लोगों की सेहत खराब हुई है। जानकारी मिलने पर गंभीर डायरिया से पीड़ित मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

अन्य लोगों को उनके घर पर ही दवाएं वितरण कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए उपाय बताया गया। स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर रविंद्र, विनोद, संगम, रमेश, एएनएम आशा देवी कंचन शर्मा ममता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed