फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dhaincha and paddy seeds will be available after a week

Chandauli News: एक सप्ताह बाद मिलेंगे ढैंचा और धान के बीज

Fri, 10 May 2024 05:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Dhaincha and paddy seeds will be available after a week
चंदौली। खरीफ की मुख्य फसल धान और ढैंचा के बीच इस बार बढ़ी हुई कीमतों के साथ किसानों को मिलेंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार धान और ढैंचा के बीज के दाम 30 से 40 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। जिले में धान की रोपाई के लिए अगले सप्ताह से कृषि विभाग राजकीय बीज गोदामों से किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर धान के बीज का वितरण शुरू करेगा। किसानों को मोटे धान की सभी प्रजातियों के बीज 4193 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेंगे, जिनकी कीमत पिछले साल 3300 रुपये थी। इसी तरह महीन धान की सभी प्रजातियों के इस 4223 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेंगे। पिछले साल इनकी कीमत करीब 4000 रुपये थी। वहीं, ढैंचा का बीज 8200 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। पिछले साल इसकी कीमत 6300 रुपये थी। प्रभारी जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि ढैचा के 400 क्विंटल बीज की मांग की गई है। फिलहाल 150 क्विंटल बीज आवंटित हुआ है। अगले एक सप्ताह बाद बीज का वितरण किसानों को किया जाएगा। धान के बीज 15 मई के बाद आने की उम्मीद है। बीजों की कीमत तय कर दी गई है। 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को 41.93 रुपये प्रति किलो की दर से मोटे धान के बीज और 42.23 रुपये प्रति किलो की दर से महीन धान की सभी प्रजातियों के बीज मिलेंगे। वहीं, बासमती धान की सभी प्रजातियों के बीज 65.34 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed