फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   devotees will be deputed at Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा ः सजे आश्रम, कल जुटेंगे भक्त 

Mon, 18 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 18 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
devotees will be deputed at Guru Purnima
गुरु पूर्णिमा पर भक्तों के लिए तैयार बहरवानी आश्रम।
जिले में गुरुपूर्णिमा पर्व 19 को मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। विभिन्न आश्रम भक्तों के इंतजार में सज गए हैं। लोगों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। आश्रमों में पंडाल लगाए गए हैं और रंगरोगन किया गया है। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आश्रमों के आस पास विशेष मेला लगता है। 
विज्ञापन

जिले में सर्वेश्वरी समूह कुष्ठ सेवा आश्रम में तीन दिवसीय मेले की तैयारी पूरी हो गई है। यहां परिसर में भक्तों के ठहरने के लिए बड़े बड़े पंडाल बनाए गए हैं। यहां दो से ढाई लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन

 यहां 18 जुुलाई को सुबह सवा छह से दस बजे तक सफाई एवं श्रमदान, रात आठ से दस बजे तक पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। 19 को सुबह सवा छह बजे से सात बजे तक सर्वेश्वरी ध्वजात्तोलन एवं सफल योनि पाठ, साढ़े सात बजे से गुरु दर्शन पूजन, दोपहर बारह से शाम तीन बजे तक प्रसाद वितरण, शाम पांच से सात बजे तक संत महात्माओं का प्रवचन, रात आठ से दस बजे तक भजन कीर्तन होगा। बीस जुलाई को सुबह सात से आठ बजे तक सर्वेश्वरी समूह का अखिल भारतीय वार्षिक अधिवेशन एवं शाम पांच से सात बजे तक युवा एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यहां पहुंचने के लिए मुगलसराय से पड़ाव पहुंचना होगा वहीं वाराणसी से पड़ाव मुख्य मार्ग पर आश्रम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चंदौली में नए सरकार आश्रम में दर्शन पूजन की तैयारी चल रही है। एसपी कार्यालय के ठीक सामने स्थित आश्रम के बाहर मेला भी लगता है। सकलडीहा क्षेत्र में आत्मानुसंधान केंद्र कल्याणपुरी बहरवानी में काफी भक्त जुटेंगे। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और बिहार से यहां भक्त पहुंचते हैं। सकलडीहा और तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर सकलडीहा अमरा मार्ग पर आश्रम में धर्मात्मानंद परमहंस महाराज भक्तों को दर्शन देंगे। इसी तरह सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप ही डगरिया सरकार आश्रम में सात हजार से अधिक भक्तों के आने की संभावना है। यहां मंशागिरी महाराज भक्तों को दर्शन देंगे। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से मुगलसराय में जीटी रोड के किनारे रायल गार्डेन में पर्व मनाया जाएगा। यहां सतपाल महाराज के शिष्य सहयोगानंद प्रवचन देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed