{"_id":"6709b5541dc966bb0708ba14","slug":"devotees-gathered-in-durga-puja-pandals-chandauli-news-c-189-1-va11003-121771-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जिला मुख्यालय पर दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जिला मुख्यालय पर दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़े भक्त
विज्ञापन
चंदौली। दुर्गापूजा महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को जिला मुख्यालय और आस पास के इलाकों में बने दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। ।
चंदौली नगर के श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर, यंग ब्वाज क्लब गंगा रोड, सती माता मंदिर, महावीर मंदिर, बिछियां स्थित मां दुर्गा पूजा पंडाल सहित अन्य स्थानों पर दिन भर भक्तों की आवाजाही लगी रही, लेकिन शाम होते होते ही भीड़ बढ़ गई। रात ढलने के साथ ही दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ती गई। वहीं पूजा समितियों की ओर से पंडालों के आस पास रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई है।
धरौली में कन्या पूजन भंडारे का किया गया आयोजन
चंदौली। नौ दिवसीय देवी की आराधना के बाद महानवमी पर हवन पूजन के साथ कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा समिति धरौली ने कन्याओं के माथे पर तिलक लगाकर भंडारे की शुरुआत कराई। जिसमें कन्याओं ने काफी संख्या में भंडारे में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। 63 सालों से शारदीय नवरात्रि में मूर्ति की आराधना जाती है। वहीं महानवमी पर कन्याओं का पूजन किया जाता है जिसमें कन्याओं और श्रद्धालुओं को भोजन करा कर दान दीया गया। भंडारे के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष, सुरजीत सिंह, व्यवस्थापक, संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष, प्रभाकर सिंह, अमित सिंह, पुजारी पिंटू मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
चंदौली। चकिया क्षेत्र में बने दुर्गा पूजा पंडालों में शुक्रवार को बढ़ती भीड़ के नियंत्रण के लिए आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड विद्यार्थियों ने भी दुर्गा पूजा पंड़ाल में भीड़ नियंत्रण में सहयोग किया। विद्यालय की गणित प्रवक्ता उषा के नेतृत्व में स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं ने चकिया बाजार के मेले में सेवा की। संवाद