फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Development works of eight gram panchayats have been stalled for three months

तीन महीनों से ठप पड़े हैं आठ ग्राम पंचायतों के विकास कार्य

Mon, 31 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Development works of eight gram panchayats have been stalled for three months
पीडीडीयू नगर/ नौगढ़। विकास खंड के आठ ग्राम पंचायतों में सचिवों की तैनाती न होने से तीन महीने से विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। श्रमिकों को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है। विकासखंड के आठ गांवों के ग्राम सचिव रहे महेंद्र प्रसाद के खिलाफ संपूर्ण समाधान दिवस शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने 20 नवंबर को उन्हें निलंबित कर दिया। सचिव बिना अभिलेख के चार्ज दिए चले गए हैं। जिससे सभी विकास कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन

विकासखंड के अमदहां चरनपुर, मलेवर, मझगावां, जनकपुर, परसिया, लक्ष्मणपुर, भैसौंड़ा, बरवाडीह ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिव महेंद्र प्रसाद के खिलाफ काफी शिकायत मिली थी। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया। जिसके बाद इन ग्राम पंचायतों में दो पंचायत सचिवों की तैनाती की गई है, लेकिन निलंबित पंचायत सचिव के द्वारा अभिलेखों का चार्ज नहीं दिए जाने से विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। अभी तक इन पंचायतों के खातों में नए पंचायत सचिवों का दस्तखत मुहर भी प्रमाणित नहीं हो पाया है और ना ही डोंगल एक्टिवेट किया गया। जिसके चलते ग्राम पंचायतों में मनरेगा से होने वाले कार्य, आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों का शौचालय निर्माण व 15 वें वित्त आयोग से होने वाले सभी कार्य रुके हुए हैं। प्रवासी कामगारों को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ ही परिवार रजिस्ट्रर की नकल भी लोगों को नहीं मिल पा रही है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेमंचंद्र ने बताया कि निलंबित सचिव महेंद्र प्रसाद के द्वारा चार्ज नहीं दिया जा रहा है। विकास कार्य बाधित होने की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने कहा, रुके काम पर कोई नहीं दे रहा ध्यान
नौगढ़। विकासखंड के मझगांवा ग्राम पंचायत के प्रधान ईश्वर ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव के निलंबन के बाद तीन महीनों से विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। लोग परेशान हैं। परसियां ग्राम पंचायत के प्रधान लाल बिहारी ने बताया कि निलंबित सचिव सभी अभिलेख को लेकर फरार हो चुके हैं। जिसके चलते कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। यहां तक की सत्यापन का भी कार्य प्रभावित है। मनरेगा, परिवार रजिस्टर, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र कुछ भी काम नहीं हो पा रहा है। अमदहां चरनपुर के प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट जिलाजीत सिंह यादव ने बताया कि पिछले तीन महीनों से गांव के लोग परेशान हैं हम लोग अधिकारियों से शिकायत कर करके थक चुके हैं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। भैसौड़ा के प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बताया कि ग्राम सचिव को निलंबित करने के बाद गांव के विकास कार्य पूरी तरह से बंद हैं। मिनी सचिवालय से संदर्भित सभी कार्य ठप हैं। कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए। जनता हमारे पास आकर अपना दुखड़ा सुनाती है। हम अधिकारी को बताते हैं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट----
अभिलेखों का चार्ज नहीं दिए जाने की सूचना मिली है। पंचायत सचिव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने हेतु एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया है। -ब्रह्मचारी दुबे, डीपीआरओ
रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed