फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Development will take place in Sakaldiha with 15 crores

Chandauli News: 15 करोड़ से सकलडीहा में होगा विकास

Sat, 15 Feb 2025 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Development will take place in Sakaldiha with 15 crores
सकलडीहा। विकास खंड मुख्यालय पर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास के काम पर 15 करोड़ रुपये खर्च करने के प्रस्ताव पारित किए गए। इस धनराशि से 567 काम कराए जाएंगे। बैठक में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

विकास खंड के कुल 104 ग्रामसभाओं अगले वित्तीय वर्ष में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पेयजल योजना के तहत विकास के काम होने हैं। इसके अलावा पल्स पोलियो, परिवार कल्याण, अल्प बचत, नहर व बंधी में सिल्ट की सफाई के काम भी होने हैं। राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त समेत कुल 567 काम कराने के लिए 15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव रखे गए। जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। बैठक में 40 करोड़ की लागत से पूर्व में कराए गए विभिन्न कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एडीओ आईएसबी हवलदार यादव के अलावा एमएलसी प्रतिनिधि काजू यादव, अमित सिंह, जेपी चौहान, गुलाब मौर्या, नवनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed