फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dev Diwali today, ghats will be illuminated with 74 thousand lamps

Chandauli News: देव दीपावली आज, 74 हजार दीये से जगमग होंगे घाट

Fri, 15 Nov 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dev Diwali today, ghats will be illuminated with 74 thousand lamps
पीडीडीयू नगर। जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को सवा लाख श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। इसके लिए घाटों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा के तट पर 32 हजार, नगर स्थित मानसरोवर तालाब के किनारे 11 हजार और नरौली स्थित गंगातट पर 31 हजार दीये जलाए जाएंगे। वहीं चकिया स्थित मां काली पोखरे किनारे लोग दीपदान करेंगे। चहनियां
विज्ञापन

क्षेत्र के बलुआ घाट पर तैयारी पूरी कर ली गई है। गंगा सेवा समिति के अनुसार, घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर सवा लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है। घाट पर शाम चार बजे से देव दीपावली का कार्यक्रम होगा। इस दौरान 21 हजार दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा गंगा आरती, गोष्ठी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि घाट पर विगत 15 वर्षों से देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। देव दीपावली पर गंगा आरती के लिए मंच तैयार हो गया है। बताया कि अतिथियों के लिए जेटी पर मंच बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का स्नान सुबह से दोपहर तक चलेगा। दोपहर बाद घाट की प्रेशर मशीन से सफाई कराई जाएगी। शाम चार बजे मां गंगा का दुग्धाभिषेक होगा। इसके बाद 21 हजार दीये से घाट पर रंगोली बनाई जाएगी। शाम पांच बजे के बाद घाट पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। शाम सात बजे गंगा आरती शुरू होगी। बताया कि गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु शामिल होंगे। गोष्ठी के बाद देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट.......



इनसेट........

31 हजार दीपों से जगमगाएगा नरौली घाट

धानापुर। नरौली स्थित गंगा घाट पर देव दीपावली के अवसर पर 31 हजार दीप जलाए जाएंगे। वेद पाठशाला के बटुकों और क्षेत्रीय लोग 31 हजार दीप जलाएंगे। आचार्य रमेश द्विवेदी ने बताया कि 31 हजार दीये मंगाए गए हैं। चकिया में

ओम सेवा समिति की ओर से मां काली जी पोखरा परिसर में पांच बजे से दीपोत्सव शुरू होगा। समिति के प्रबंधक सुजीत जायसवाल ने बताया कि देव दीपावली पर भजन संध्या, आतिशबाजी के साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया है। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article