फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Details of criminals released from jail are being prepared

जेल से छूटने वाले अपराधियों का ब्योरा किया जा रहा तैयार

Wed, 04 Aug 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Details of criminals released from jail are being prepared
पीडीडीयू नगर। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अब जेल से छूटने वाले अपराधियों की लिस्ट तैयार कर रही है । इसके लिए जिला स्तर पर थानों के पैरोकारों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। उसमें विभिन्न थानों के पैरोकार जेल में बंद अपराधियों की स्थिति की जानकारी देते हैं। वहीं जेल से जल्द छूटने वाले बदमाशों की जानकारी भी दी जाती है। पुलिस के अनुसार अपराधियों के जेल से छूटने के बाद उन पर निगाह रखने में आसानी होगी। साथ ही क्षेत्र के कितने अपराधी जेल के बाहर हैं उसका भी एक डाटा तैयार हो जाता है।
विज्ञापन

जिले में बीते दिनों हुई आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की परेशानियां बढ़ा दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट की घटनाओं में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया तो यह सामने आया कि इन घटनाओं के पीछे कई पुराने अपराधी है। जो कि जेल छूटने के बाद अपराध को अंजाम देने में लग गये है। ऐसे में बदमाशों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस की ओर से जिले के सभी थानों और कोतवालियों के पैरोकारों का वाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में सभी पैरोकार कोर्ट में पेशी पर आने वाले अपराधियों की गतिविधि के बारे में जानकारी साझा करते हैं। इसमें पैरोकारों की ओर से अपराधियों की अगली पेशी की तारीख की जानकारी दी जाती है। यहां तक कि अपराधी की जमानत अर्जी मंजूर होने के बारे में भी सूचना दी जाती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह की सूचनाओं से जेल में बंद बदमाशों पर नजर रखने में आसानी होती है। वहीं जो बदमाश जमानत पर जेल से रिहा होने वाले बदमाशों का डाटा भी तैयार हो जाता है। इससे जेल बाहर आये अपराधियों पर निगाह रखने में भी आसानी होती है।
विज्ञापन

पैरोकारों के ग्रुप के माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान होता है।जेल से छूट कर आने के बाद आपराधिक घटनाओं के अंजाम देने वाले बदमाशों पर निगाह रखकर अपराध हो होने से पूर्व ही रोका जाया जा सकता है। - रामवीर सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed