फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dense fog claimed five lives

घने कोहरे ने ली पांच की जान

Sat, 03 Dec 2016 01:17 AM IST
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dense fog claimed five lives
परिवार वालों को ढांढस बंधाते लोग।
दानापुर मुगलसराय रेलखंड पर शुक्रवार की सुबह दो अलग अलग स्थानों पर घने कोहरे की वजह से ट्रेन की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप तीन किशोर और सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गई मां और बेटा शामिल हैं।  
विज्ञापन

नियामताबाद के रोहड़ा गांव निवासी रामसेवक बिंद (12), सूरज बिंद (17),  लक्ष्मन (14), विकास, दीपक, गोपी, प्रमोद और धर्मेन्द्र छित्तमपुर निवासी दरोगा के साथ सकलडीहा के पौरा गांव निवासी राम हरक के यहां शादी समारोह में वेटर का काम करने गए हुए थे। काम खत्म होने के बाद सुबह सभी तुलसी आश्रम स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। वे पीथापुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे चल रहे थे। घना कोहरा होने की वजह से वे विभूति एक्सप्रेस को नहीं देख सके और ट्रेन की चपेट में आने से रामसेवक, सूरज और लक्ष्मण की मौत हो गई। इसी तरह सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत चतुर्भुजपुर गांव निवासी टेलर मुन्ना अंसारी की पत्नी खुर्शीदा (22) अपने बच्चे सुलेमान (18 माह) के साथ सुबह सात बजे शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गई थी। इसी समय ट्रेन आ गई। खुर्शीदा ट्रेन को नहीं देख सकी और बच्चे के साथ उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed