{"_id":"62f4de0e4f5910774f2412e1","slug":"demonstration-by-throwing-garbage-at-the-municipal-office-of-the-cleaning-employee-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: चार महीने से नहीं मिल रही थी सैलरी, सफाईकर्मियों के नगर पालिका कार्यालय के बाहर लगाया कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: चार महीने से नहीं मिल रही थी सैलरी, सफाईकर्मियों के नगर पालिका कार्यालय के बाहर लगाया कूड़े का ढेर
Thu, 11 Aug 2022 04:17 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 11 Aug 2022 04:17 PM IST
सार
नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के सफाईकर्मियों को पिछले चार महीने से सैलरी नहीं मिल रही थी। जिसका उन्होंने अलग तरीके से विरोध किया। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। आखिर क्या है पूरा मामला ?
विज्ञापन
नगर पालिका दफ्तर के बाहर कूड़े का ढेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्ज में डूबी नगर पालिका में तनख्वाह नहीं मिलने पर नाराज सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को पालिका कार्यालय गेट पर कूड़ा फेंक कर प्रदर्शन किया । सभी सफाईकर्मी आउटसोर्सिंग पर कार्यरत हैं । बाद में मौके पर पहुंचे सभासदों और ईओ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया ।
शासन से राज्यवित्त में लगातार कटौती किये जाने से नगर पालिका परिषद पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के कर्मचारियों की कई माह से तनख्वाह नहीं मिल सकी है । आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। सफाईकर्मियों ने पालिका कार्यालय गेट पर कूड़ा फेंक दिया और प्रदर्शन करने लगे।
इस दौरान कर्मचारियों ने पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी क। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इसके पहले भी पालिका के अधिकारियों को आश्वासन दिया था लेकिन तनख्वाह नहीं मिली। हंगामे की सूचना मिलते ही ईओ कृष्णचंद्र, कर निर्धारण अधिकारी अतुल कुमार , सफाई निरीक्षक सुनील कुमार , सभासद विनय यादव , मोहम्मद ईशा खान , नायाब अहमद रिंकू, रवि सोनकर ने सफाईकर्मियों को समझाबुझा कर शांत कराया। ईओ ने बताया कि सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियो एक माह की तनख्वाह नगद दी जा रही है । शेष दो माह की तनख्वाह का भुगतान अगस्त माह के अंत तक करा दिया जाएगा ।