{"_id":"650bd6a4fe23e6c60d0ea4c8","slug":"demonstration-at-the-headquarters-for-old-pension-chandauli-news-c-189-1-svns1011-3067-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुरानी पेंशन के लिए मुख्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुरानी पेंशन के लिए मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौली। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की जिला इकाई के सदस्यों ने बुधवार को मुख्यालय के बिछिया स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। जिला प्रशासन को 19 सूत्री मांगपत्र सौंपकर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
राम नगीना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन तत्काल लागू करे जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिल सके। पुरानी पेंशन बंद कर सरकार ने पेंशनरों की मुश्किल बढ़ा दी है। कहा कि विधायकों और सांसदों को पेंशन मिल रही है लेकिन सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए बंद कर दी गई है। अन्य पेंशनरों ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के साथ कैशलेस व्यवस्था भी सरकार को तत्काल करना चाहिए ताकि कर्मचारी के बीमार होने पर उसका इलाज हो सके। इसके लिए पेंशन धारकों को स्वास्थ्य कार्ड भी जारी किया जाए। किसी भी दशा में प्रमाण पत्र देने की कोई शर्त न रखी जाए। इस मौके पर कैलाशपति सिंह, मनीष चंद्र, नागेंद्र सिंह, राम अवतार यादव, विद्याभूषण मौर्य, त्रिभुवन नारायण, राम सूरत राम, शिव बच्चन सिंह, हरिद्वार सिंह, रामकवाल आदि रहे।