फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstrate the Left party

वामदलों का प्रदर्शन

Tue, 31 Mar 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 31 Mar 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Demonstrate the Left party
बढ़ती बेरोजगारी व मनरेगा के तहत मजदूरों का काम नहीं मिलने से नाराज भाकपा
विज्ञापन
समेत अन्य वामदलों ने सोमवार को दोपहर 12 बजे सदर ब्लाक परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।

 इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर मनरेगा कानून को खत्म करने का आरोप लगाते हुए भड़ास निकाली। अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को दिया।

 इस आंदोलन को किसान सभा, नौजवान सभा, जनवादी महिला समिति, मिड-डे-मील कर्मचारी यूनियन, पत्थर खदान यूनियन आदि ने भी समर्थन दिया।


इस अवसर पर हुई सभा में श्री प्रसाद ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का कारण देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।

मनरेगा गांव के गरीब मजदूरों का एक सहारा था, जिसे केंद्र की मोदी सरकार समाप्त कर देना चाहती है। कहा कि मनरेगा योजना के तहत गरीब मजदूरों को काम मिलना बंद हो गया है।

जिससे मजदूर परिवार के समक्ष रोजी-रोटी का संकट गहराता जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार गरीबों के हितों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रही है, जिससे देख में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी बढ़ रही है। गरीब जनता से किसी का कोई वास्ता नहीं रह गया है।

 इस मौके पर पूर्व विधायक दीनानाथ यादव, लालचंद सिंह, गुलाब चंद, जयनाथ, रामप्यारे यादव, रामआसरे आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता परमानंद व संचालन शंभूनाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed