{"_id":"58e3fba24f1c1b4c3e5b6307","slug":"demolished-homes-and-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों-दूकानों को ढहाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों-दूकानों को ढहाया
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Wed, 05 Apr 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यलय पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे को चौड़ी कराने के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय पर दिनभर बुल्डोजर चला।
इस दौरान हाईवे प्राधिकरण ने पुलिस व पीएसी के जवानों की मौजूदगी में मकानों व दूकानों को जेसीबी के अलावा दो-दो पोकलैन मशीन लगाकर तोड़वाया। हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध के बाद भी भारी पुलिस फोर्स के आगे उनकी एक न चली। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर निकाल कर अतिक्रमण ढहा दिए। अचानक हुई इस कार्रवाई से लोगों में रोष था।
हाइवे प्राधिकरण ने उत्तरी-पूर्वी छोर से अतिक्रमण की जद में आए मकानों, दूकानों को तोड़ना शुरू किया। इस दौरान सर्वप्रथम सड़क किनारे बनाए गए अस्थायी निर्माण को जेसीबी मशीन से हटाया गया। सकलडीहा तिराहे पर लगी फल, सब्जी व चाय-पान की दूकानें प्रशासन ने तोड़ डाला गया। इसके बाद प्रशासन ने बीएसए कार्यालय परिसर की चहारदीवारी को भी गिराया। प्रशासनिक तोड़फोड़ शुरू होते ही अधिकांश लोगों ने अपना मकान खुद तोड़ना शुरू कर दिया, जबकि कुछ लोगों ने मकान नहीं तोड़ने का आदेश भी प्रशासनिक अफसरों के दिखाए, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई तकरीबन 11 बजे शुरू हुई जो शाम तक चली। इसके चलते सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित रहा। जब हाइवे व स्थानीय प्रशासनिक दस्ता मौके से चला गया तो लोग मलबे में दबे सामानों को समेटते नजर आए। लोगों में इस अभियान को लेकर बड़ी नाराजगी रही।