फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demanded to provide electricity to 17 tribal villages

Chandauli News: 17 आदिवासी गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग की

Fri, 15 Nov 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Demanded to provide electricity to 17 tribal villages
चंदौली। जिले में बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत कमेटी की बैठक हुई। इसमें सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और छोटेलाल खरवार ने बिजली से जुड़ी तमाम समस्याओं पर चर्चा की। बदहाल बिजली की व्यवस्था में सुधार को लेकर खाका तैयार किया गया। दोनों नेताओं ने प्रशासन से जिले के 17 आदिवासी गांवों में बिजली की व्यवस्था करने की मांग भी की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफाॅर्मर जलने की शिकायत पर समय सीमा के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिए जाए। इस समय किसानों को बिजली की आवश्यकता रहेगी इसको देखते हुए किसानों को किसी भी तरह की समस्या हो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। वहीं सांसद छोटेलाल खरवार ने आदिवासी गांवों में बिजली पहुंचाने का मुद्दा उठाया। जिस पर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (एसी) मनोज कुमार ने बताया कि वनांचल क्षेत्र के 17 गांवों की पहचान की गई है। अनुमति मिलने पर प्राथमिकता पर आदिवासी गांवों में बिजली पहुंचाने का काम कराया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed