फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand to rename Chandauli as Sant Kinaram district

Chandauli News: चंदौली का नाम संत कीनाराम जिला करने की मांग

Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Demand to rename Chandauli as Sant Kinaram district
पीडीडीयू नगर। रामगढ़ में बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के आखिरी दिन चंदौली का नामकरण बाबा कीनाराम के नाम पर करने की मांग की गई। समापन गोष्ठी में साहित्यकार और हरिश्चंद्र कॉलेज के पूर्व प्रचार्य डॉ. गया सिंह ने इसका प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंदौली बाबा कीनाराम की जन्मस्थली है। इससे बड़ा सम्मान उनके लिए कुछ नहीं होगा। प्रदेश के कई जिलों के नाम संत महात्माओं के नाम पर रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि नाम बदलने के लिए सार्थक और उचित दिशा में प्रयास करने होंगे। सरकार तक अपनी आवाज पहुंचानी होगी।
विज्ञापन


जन्मोत्सव समारोह में आये अघोर व वैष्णव संप्रदाय के साधु -संतों को शनिवार को विदाई की गई। सबको अंगवस्त्रम् व दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया । ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम के अस्वस्थ होने के कारण नही आ पाए । उन्होंने संतों , श्रद्धालुओं और अफसरों का समारोह सकुशल संपन्न कराने के लिए आभार जताया है। प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह, व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, प्रबंधक धनंजय सिंह, पंकज पांडेय, प्रभु नारायण सिंह, अश्विनी सिंह, विपुल दादा, कृष्ण कुमार सिंह, राजदीप सिंह, दिनेश सोनकर, रमेश राय, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed