फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand to organize army recruitment camp

रक्षामंत्री से मिले भाजपा पदाधिकारी, सेना भर्ती की डिमांड

Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to organize army recruitment camp
चंदौली। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की। लोगों ने जिले में युवाओं के लिए सेना भर्ती कैंप आयोजित करने और पड़ाव से चकिया मद्दुपुर मार्ग को सिक्स लेन बनाने की मांग की। साथ ही केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय से रोजगार मेला आयोजित कराने की पहल करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि आर्मी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती होने के लिए रोजाना हजारों युवक सड़कों पर दौड़ तथा तैयारी कर रहे हैं। लेकिन उन्हें भर्ती में जाने के लिए गैर जनपदों का रुख करना होता है। अगर जिले में प्रत्येक वर्ष कैंप आयोजित करके युवाओं की भर्ती की जाय तो यह उनके भविष्य के लिए बेहतर होगा। बताया कि पड़ाव से चकिया मद्दुपुर मार्ग चंदौली और सोनभद्र जनपद को जोड़ता है। अगर इस मार्ग को सिक्स लेन बना दिया जाय तो आवगमन में सुविधा होगी। इंदल सिंह बाबा ने भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय से कहा कि नवरन क्षेत्र की ग्रामीण सड़के काफी खराब हो चुकी है। इसके इमिलिया, असना, नूरी, कम्हरिया संपर्क मार्ग प्रमुख रुप से शामिल है। कहा कि नरवन क्षेत्र के नहरों का पक्कीकरण कराने के बाद लोगों को सिंचाई की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, भोलानाथ सिंह, इंदल सिंह बाबा, अनिल सिंह, सोनू सिंह फेसूड़ा, संदीप सिंह, गोलू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed