फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for running Buxar passenger raised, problems being faced by passengers

बक्सर पैसेंजर चलवाने की उठी मांग, यात्रियों को हो रही दिक्कत

Tue, 13 Jul 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for running Buxar passenger raised, problems being faced by passengers
सकलडीहा। कोरोना कर्फ्यू के बाद जहां लोगों को कमाने खाने के लिए इधर उधर दौड़ भाग करनी पड़ रही है। वहीं रेलवे भी पैसेंजर ट्रेनों को ना चलाकर मुसीबत खड़ी कर दी है। सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेनों में सवार होकर पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर,पड़ाव, बनारस मजूदरी करने वाले मजदूर और आमजन पूरी तरह परेशान हैं। दोपहर से पहले कोई ट्रेन नहीं होने से मजदूरों को पैदल या साइकिल से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सकलडीहा रेलवे स्टेशन से कोरोना काल से पहले पटना पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर पैसेंजर और बक्सर पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर पैसेंजर ट्रेन सुबह सात बजे तक आ जाती थी। इससे मजदूर, दुकानदार, वकील, सरकारी कर्मचारी, छात्र वाराणसी तक सफर करते थे। कम खर्च में लोगों का आना जाना हो जाता था, लेकिन ट्रेन के बंद हो जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सकलडीहा इलाके के लोगों ने ट्रेन चले इसके लिए रेल मंत्रालय को ट्वीट भी किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्र विशाल कुमार कहते हैं कि ट्रेन जब चलती थी तो वाराणसी तक का सफर आसान था लेकिन बंद होने से परेशानी हो रही है। दुकानदार संतोष जायसवाल बताते हैं कि व्यापारी वर्ग को वाराणसी तक बाजार करने में काफी समस्या हो रही है। अमर बहादुर ने कहा कि मजदूरों के लिए सुबह की पैसेंजर ट्रेन संजीवनी का करती थी लेकिन बंद होने से दिक्कत हो रहा है। रविन्द्र शर्मा कहते हैं कि पैसेंजर ट्रेन ज्यादा जरूरी है लेकिन रेलवे चला नहीं रहा है। रेलवे को चाहिए कि वह पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed