फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for permanent vegetable market for ten years, getting date on date

दस सालों से कर रहे स्थायी सब्जी मंडी की मांग, मिल रही तारीख पर तारीख

Sat, 22 Jan 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for permanent vegetable market for ten years, getting date on date
नगर में स्थायी सब्जी मंडी का मुद्दा इस विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा साबित होने वाला है। हजारों सब्जी विक्रेता पिछले 10 सालों से नगर में स्थायी सब्जी मंडी की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे पीएम, सीएम, डीएम के साथ साथ स्थानीय सांसद और विधायक से भी गुहार लगा चुके हैं। दर्जनों बार प्रदर्शन कर चुुके हैं पर हर बार उन्हें तारीख पर तारीख ही मिलती है। पिछले दस सालो से अपनी मांगों के लिए सब्जी विक्रेता हर महीने के एक तारीख को सब्जी मंडी बंद रखकर विरोध जताते आ रहे हैं पर उनकी कोई नहीं सुनता। कई नेताओं ने सब्जी मंडी बनवाने के वादे किए पर चुनाव जीतने के बाद सब भूल गए।
विज्ञापन

जिले के मिनी महानगर के नाम से प्रसिद्ध पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में स्थायी सब्जी मंडी न होने की वजह से सड़क के पटरी पर सब्जी मंडी लगती है। सब्जी के कारोबार से करीब डेढ हजार परिवार को रोजगार मिला हुआ है। स्थायी सब्जी मंडी न होने से सब्जी विक्रेताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सब्जी मंडी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सोनकर ने बताया कि हम सब्जी विक्रेता 2012 से लगातार स्थायी सब्जी मंडी की मांग कर रहे हैं। दर्जनों बार प्रदर्शन किया गया, धरना हुआ पर हर बार तारिख और आश्वासन देकर छलावा किया जाता है। यहां तक की हम लोगों ने स्थायी सब्जी मंडी की मांग के लिए पीएम, सीएम के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई पर किसी ने नहीं सुनी। हर बार केवल आश्वासन दिया गया। 2020 जुलाई में भी हमलोगों ने रोड पर प्रदर्शन किया था। इसके लिए अभी भी प्रत्येक माह के एक तारीख को मंडी बंद करके विरोध जताते हैं। सब्जी विक्रेता अजय सोनकर ने बताया कि इस समय आलम यह है कि सब्जी विक्रेताओं के पास सब्जी रखने के लिए गोदाम नहीं है जिससे काफी नुकसान होता है। सब्जी विक्रेता बबलू सोनकर ने बताया कि अगर स्थायी सब्जी मंडी बन जाता तो नगर में जाम नहीं लगता। सब्जी विक्रेताओं को काफी राहत मिलती। सब्जी विक्रेता राजकुमार सोनकर ने कहा कि इस बार के चुनाव में जो भी प्रत्याशी वोट मांगने आएंगे उनसे स्थायी सब्जी मंडी का मांग करेंगे, जो उसे पूरा करेगा उसे ही वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed