फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for old pension is the biggest issue

पुरानी पेंशन की मांग रहा है सबसे बड़ा मुद्दा

Wed, 19 Jan 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demand for old pension is the biggest issue
पीडीडीयू नगर। विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दल लगातार लोगों को लुभा रही हैं। लोगों के तरह तरह के वादे किए जा रहे हैं। चुनावी मुद्दे भी बनाए जा रहे हैं। वहीं जिले में राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा लंबे समय से मुद्दा रहा है। इसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। इस बार के विधान सभा चुनाव में भी यह मुद्दा बना हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया। इसकी जगह नई पेंशन स्कीम लागू कर दी। इसके बाद राज्य सरकारों ने भी कर्मचारियों की पेंशन बंद कर न्यू पेंशन स्कीम लागू कर दी। नई पेंशन स्कीम में कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। इसके बाद से राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पिछले 18 वर्षों से लगातार कर्मचारी इसके लिए आंदोलन कर रहे हैं। कई चुनाव आए और गए पर इनकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। इस संबंध में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका में निर्माण विभाग के जेई मुरलीधर कहते हैं कि राज्य कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग कर हैं। इस बार के चुनाव में यह मुद्दा महत्वपूर्ण है। इसी तरह योगेन्द्रलाल श्रीवास्तव कहते हैं कि पुुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारीहित और आउट सोर्सिंग, संविदा कर्मियों का नियमितिकरण चुनावी मुद्दा बनेंगे। बिजली विभाग में जेई एके पांडेय ने कहा कि राज्य कर्मचारी लगातार इसको लेकर आंदोलनरत रहे हैं। जब तक मांग पूरी नही होती है यह मुद्दा बना रहेगा। संजय कुशवाहा ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। इस बार भी चुनाव में पुरानी पेंशन मुद्दा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed