फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   dedh laakh ka 21 kilo gaanja baraamad, do giraphtaar

डेढ़ लाख का 21 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 23 Oct 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
dedh laakh ka 21 kilo gaanja baraamad, do giraphtaar
पीडीडीयू नगर। जीआरपी ने बृहस्पतिवार की रात 10 बजे रेलवे स्टेशन से चेकिंग अभियान के दौरान 21 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए। गांजा यूपी से तस्करी कर दिल्ली ले जाया जा रहा था। बरामद गांजा की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करों का संबंधित धारा में चालान कर दिया है। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर लगातार स्टेशन पर गश्त की जा रही है। बृहस्पतिवार की रात भी पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर नाम पट्टिका के समीप दो युवक बैग लेकर खड़े दिखे। पुलिस ने घेरेबंदी कर उन्हें पकड़ा और बैग की तलाशी ली तो उसमें की तलाशी लेने पर उसमें 1. 575 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर तस्करों ने अपने नाम सोहेल राना निवासी सेक्टर 46 थाना नरेला उत्तर पश्चिम दिल्ली और प्रह्लाद शर्मा निवासी रजवल मदरहां शिशवा बाजार थाना कोठी भार महाराजगंज बताया। दोनों ने स्वीकारा कि वह यूपी से ले जाकर दिल्ली में गांजा की तस्करी करते थे। दिल्ली में इसके काफी अच्छे दाम मिलते थे। सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत 1.51 लाख 25 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed