फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   debris removed Houses demolished five villages in chandauli officers not come again resentment negligence

साहब! मलबा हटवा दीजिए... : चंदाैली के 5 गांवों में तोड़े गए मकान, फिर नहीं आए अफसर; लापरवाही को लेकर नाराजगी

Mon, 13 Jan 2025 11:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:45 AM IST
सार

Chandauli News : चंदाैली के पड़ाव चाैराहे से रामनगर मार्ग पर तोड़फोड़ के कारण लोगों को अब इसलिए दिक्कतें होने लगी हैं, क्याेंकि यहां से मलबा नहीं हटवाया गया। स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी भी है।

विज्ञापन
debris removed Houses demolished five villages in chandauli officers not come again resentment negligence
चंदाैली से पड़ाव मार्ग पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदाैली के पड़ाव चौराहे से लेकर रामनगर तक बन रहे फोरलेन रोड निर्माण की जद में आए पांच गांवों के सैकड़ों मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसके बाद इसका मलबा नहीं हटाया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी मलबा नहीं हटने से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन




पड़ाव से रामनगर तक चल रहे फोरलेन कार्य के दौरान जद में आए पांच गांवों के 250 से ज्यादा मकान जेसीबी से तोड़ दिए गए। मकान तोड़े जाने के बाद एक महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक मलबा नहीं हटाया गया है। ऐसे में लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई घरों की नालियां मलबे के कारण चोक हो गई हैं जिससे घरों से गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है। वहीं रात को आने जाने में बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। कुछ लोगों के मकान की क्षतिपूर्ति का भी वादा किया गया था लेकिन आरोप है कि उन्हें अभी तक क्षतिपूर्ति भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने से शिव मंदिर में रखा है डीह बाबा की पिंडी, लोगों ने किया प्रदर्शन
पड़ाव चौराहे से लेकर रामनगर टेंगरा मोड़ तक बन रहे फोरलेन रोड निर्माण की जद में आए लगभग 100 साल पुराने डीह बाबा के मंदिर को तोड़कर पीडब्ल्यूड द्वारा आनन फान में शिव मंदिर में उनका पिंडी रख दिया गया। 

उस समय आश्वासन दिया गया कि जल्द ही मंदिर बनवाकर इन्हें स्थापित किया जाएगा। लेकिन इसके एक महीने बीतने के बाद भी डीह बाबा को शिव मंदिर में ही ऐसे ही रखा गया है। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। कहा कि अगर जल्द से जल्द डीह बाबा का मंदिर नहीं बनता तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed