{"_id":"5ed68e048ebc3e90896a2cf3","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-on-tree-chandauli-news-vns5280367102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के सहारे लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के सहारे लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर। थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव के एक युवक का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर सीवान में पेड़ के सहारे फांसी से लटकता मिला। भोर में खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता युवक का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक हालत ठीक नही थी और उसकी दवा भी चल रही थी।
गांव निवासी पारस बिंद का पुत्र देवराज बिंद (25) सोमवार की रात बिना कुछ बताए घर से निकल गया। मंगलवार की भोर पांच बजे के लगभग ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ में लगे फंदे से लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजन शव को देखकर विलाप करने लगे। मृतक की पत्नी सीमा (20) अपने मायके में है। मृतक को दो माह का पुत्र भी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।