{"_id":"60f685ca0b77290cdb26c249","slug":"dead-body-found-of-man-murder-brutally-beat-head-by-brick-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या, लाश के पास मिली खून से सनी ईंट, एसपी मौके पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवक की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या, लाश के पास मिली खून से सनी ईंट, एसपी मौके पर पहुंचे
Tue, 20 Jul 2021 01:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:44 PM IST
सार
युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। लाश के पास में ईंट भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल हत्यारे का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और पड़ी लाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के डांडी रुद्रा टावर के सामने कच्ची गली में मंगलवार की सुबह युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की सिर कूचकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
शव के पास में ही खून से सनी ईंट भी मिली है। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुला लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रुद्रा टावर के सामने गली में सुबह खून से सनी लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर जलीलपुर पुलिस पहुंच गई। इसके कुछ देर बाद ही एसपी अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
एसपी अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात की पहचान जल्द की जाएगी और पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।