फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Darshan worship easy way of human welfare

दर्शन पूजन मानव कल्याण का सुगम मार्ग

Sun, 05 Sep 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Darshan worship easy way of human welfare
कंदवा। कलयुग में ईश्वर की मूर्ति का दर्शन पूजन मानव कल्याण का एक सुगम मार्ग है। जहां अधर्म बढ़ेगा वहां पाप की अधिकता बढ़ेगी और जहां पूजा पाठ और धर्म होगा वहां पुण्य होगा। ये बातें चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास के दौरान शनिवार को सुंदरराज महाराज ने कही। कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ ईश्वर की विग्रह का दर्शन, पूजन व भजन करने से ईश्वर सफलता का द्वार खोल देते हैं। ईश्वर के विग्रह का दर्शन पूजन कभी भी तार्किक बुद्धि, छल-कपट से नहीं करनी चाहिए। मनुष्य को ईश्वर की आराधना निर्मल मन व अंत:करण से करनी चाहिए। भगवान के चरणों में समर्पण करने से मनुष्य को जन्म मरण के आवागमन से मुक्ति मिल जाती है। सच्चे भाव से पूजा आराधना करने से भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। इसलिए मनुष्य को नि:स्वार्थ भाव से ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। इस अवसर पर सुमंत सिंह, शिव बच्चन सिंह, आकांक्षा, सरिता, स्वाति, पूनम, कौशल्या, विंध्याचली, हिमांशु पांडेय, हरवंश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed