फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Danapur Special Fare reached Pt. Dedu Junction with a delay of 25 hours.

Chandauli News: 25 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची दानापुर स्पेशल फेयर

Sun, 08 Mar 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Danapur Special Fare reached Pt. Dedu Junction with a delay of 25 hours.
ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री परेशान हो रहे हैं। एसएमवीटी बेंगलूरू से दानापुर जा रही डाउन दानापुर स्पेशल फेयर ट्रेन 25 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्श्न पहुंची। इसे शुक्रवार की रात नौ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन शनिवार की रात 09:50 बजे पहुंची। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी देरी से चली। इससे यात्री परेशान रहे। शनिवार की रात 10 बजे डाउन की ओर जाने वाली आगरा-कोलकाता कैंट दो घंटे, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस आधा घंटा, नई दिल्ली हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली- राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। दूसरी तरफ अप की ओर जाने वाली हावड़ा - नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे, कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरू होली स्पेशल 6 घंटे, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस ढेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला पौने 4 घंटे, पुणे-दानापुर एक्सप्रेस दो घंटे, मालदा टाउन- उधना स्पेशल फेयर 2 घंटे लेट रही। इसी तरह मालदा टाउन- नई दिल्ली एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, पटना- नई दिल्ली होली स्पेशल दो घंटे, हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट रही। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed