फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dam gate coupling is bad, water is flowing

सूलूस गेट की कपलिंग खराब, छह माह से बह रहा है पानी

Mon, 21 Mar 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dam gate coupling is bad, water is flowing
चकिया। खेतों की सिंचाई के लिए पानी का प्रमुख स्रोत चंद्रप्रभा बांध के सुलूस गेट की कपलिंग छह माह से खराब है। ऐसे में गेट बंद न होने से लगातार इसका पानी रिस रहा है। प्रतिदिन तीन सौ क्यूसेक पानी बेकार बह रहा है। गर्मी की अभी शुरूआत हुई है और सिंचाई के लिए अभी पानी की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में इस तरह लगातार पानी बहने से बांध का पानी जरूरत के समय खाली हो जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण चंद्रप्रभा बांध पानी से भर गया है। इस बीच रबी की सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होने पर बांध के सुलूस गेट को खोल कर नहर में पानी छोड़ा गया। बाद में जब इसे बंद किया गया तो कपलिंग खराब होने से गेट पूरी तरह बंद नहीं हो पाया। ऐसे में पिछले छह माह से लगातार तीन सौ क्यूसेक पानी रोजाना बह रहा है। अब धान की नर्सरी के लिए पानी की आवश्यकता होगी। उसके पहले गर्मी में वन्य जीवों को पानी पीने के लिए नहर में पानी छोड़ा जाता है। गर्मी के दिन में चंद्रप्रभा बांध का पानी वन्य जीवों के लिए बहुत उपयोगी होता है। जिस तरह से लगातार पानी बह रहा है। इससे गर्मी में पानी की कमी होने की आशंका है। ऐसा नहीं है कि विभागीय अधिकारी इससे अनजान है। पिछले माह ही जूनियन इंजीनियर स्थानीय तकनिशियन की सहायता से गेट को बंद करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इस संबंध में चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता सर्वेशचंद्र सिन्हा ने बताया कि चंद्रप्रभा बांध के सुलुस गेट की कपलिग खराब हो गई है। स्थानीय तकनीशियन से बनवाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed