फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Daily wage forest workers protested

डीएफओ के विरोध में दैनिक वेतन भोगी वनकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Daily wage forest workers protested
नौगढ़। काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर की ओर से दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को पांच महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के सदस्यों ने रविवार को दुर्गा मंदिर स्थित पोखरे पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएफओ रामनगर के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि पांच सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नए साल में जनवरी से संघ के बैनर तले जयमोहनी रेंज कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि अधिकारियों के निर्देश के बाद भी क्षेत्रीय वनाधिकारियों के द्वारा कैश बुक आइटम तथा कर्मियों को वर्दी और गमछा नहीं दिया जा रहा है। डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह ने पिछले साल 2020 में चल रहे धरना स्थल पर आकर वनकर्मियों की समस्याओं को पूरा करने को लेकर एक समझौता किया था, परंतु उसका अनुपालन एक वर्ष बीतने के बाद भी नहीं किया जा रहा है।इस मौके पर जयश्री प्रसाद, अटल बिहारी, मुन्नीलाल, कमलेश यादव, भोरिक यादव, मस्तराम, सुभाष, पांचू, राजकुमार, असलम, गोपाल, कैलाश, राजेंद्र, श्रीराम यादव, कांता, मस्तराम मौजूद थे। संचालन जिला मंत्री कमलेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed