{"_id":"68cf09a4a6647441850e06a6","slug":"dadri-fair-budget-increased-by-10-rs-100-more-will-be-given-per-decimal-on-land-acquisition-chandauli-news-c-190-1-bal1002-148664-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ददरी मेले का बजट 10% बढ़ा, भूमि अधिग्रहण पर प्रति डिसमिल 100 रुपये ज्यादा मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ददरी मेले का बजट 10% बढ़ा, भूमि अधिग्रहण पर प्रति डिसमिल 100 रुपये ज्यादा मिलेंगे
विज्ञापन
बलिया। ददरी के ऐतिहासिक मेले के आयोजन को लेकर नगर पालिका परिषद बलिया बोर्ड की बैठक शनिवार को नपा कार्यालय के सभागार में हुई। ददरी मेले के बजट में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई। साथ ही भूमि अधिग्रहण में किसानों को पिछले वर्ष से 100 रुपये ज्यादा प्रति डिसमिल भुगतान की सहमति बनी है। 80-100 एकड़ जमीन का मेले के लिए अधिग्रहण होता है। पिदली बार लगभग 130 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था।
नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लंपी रोग के दृष्टिगत इस वर्ष पशु मेले का आयोजन नहीं करने का निर्णय गया है। ददरी मेला 2025 के बजट में 10 प्रतिशत वृद्धि व आय बढ़ाने के लिए नीलामी प्रक्रिया अपनाए जाने पर सहमति प्रदान की गई। झूले के लिए इस वर्ष 80 लट्ठे के स्थान पर केवल 60 लट्ठा भूमि आवंटित की जाएगी एवं झूला नीलामी की आरक्षित धनराशि रुपये 62.50 लाख तय की गई।
प्रदर्शनी हेतु 20 लठ्ठा ज़मीन अलग से नीलाम की जाएगी। मेला को ऐतिहासिक व पौराणिक के तहत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
ईओ सुभाष कुमार ने सभी प्रस्तावों को सभासदों के बीच रखा। इस मौके पर सभासद अमित दुबे, सुमित मिश्रा गोलू, प्रेरक गुप्ता, सूरज तिवारी, ललित कुमार, पुष्पा, निशा रावत, बबीता, धर्म भारती, मधुलिता गुप्ता, काजल सोनी, अन्नया यादव, संगीता देवी, मुकेश यादव, निधि गुप्ता आदि मौजूद थे।