फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowds will not be allowed to gather at PDU Junction during the air show.

Chandauli News: एयर शो के समय पीडीडीयू जंक्शन पर नहीं जुटने दी जाएगी भीड़

Mon, 19 Oct 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Crowds will not be allowed to gather at PDU Junction during the air show.
पड़ाव के बहादुरपुर खलिहान में जेसीबी से बनाया जा रही पार्किंग। संवाद
पीडीडीयू नगर। वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के ट्रेनों से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। रविवार को डीआईजी वैभव कृष्ण ने जंक्शन पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि स्टेशन पर यात्रियों को एक स्थान पर एकत्र नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शाम को डीआईजी वैभव कृष्ण, एसपी आकाश पटेल, पीडीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर, एडीआरएम कुलदीप, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन और सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने, आवागमन सुचारू बनाए रखने और किसी एक स्थान पर अधिक भीड़ जमा होने से रोकने के लिए विशेष इंतजाम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान वाराणसी के घाटों, यातायात व्यवस्था और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। एयर शो के दौरान यात्रियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर चंदौली में घाटों, यातायात और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उद्देश्य है कि लोगों का आवागमन लगातार सुचारू बना रहे और किसी स्थान पर अत्यधिक भीड़ एकत्र न हो।
निरीक्षण के दौरान मुगलसराय थाना प्रभारी अर्जुन कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी अनिता कुमारी, जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह और सीएसजी एनके मिश्र आदि मौजूद रहे।


इनसेट-
-----
पार्किंग स्थल और घाटों का निरीक्षण किया
पीडीडीयू नगर। एयर शो के मद्देनजर रविवार को डीआईजी वैभव कृष्ण ने बहादुरपुर स्थित पार्किंग स्थल और घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल की मौजूदगी में संभावित भीड़ को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आमजन और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने, वाहनों का संचालन व्यवस्थित रखने और आवागमन सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed