फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowd of patients increased in hospitals due to change in weather

Chandauli News: मौसम बदलने से अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Sat, 11 May 2024 01:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients increased in hospitals due to change in weather
चंदौली। मौसम में बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। यही वजह है कि पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य दिनों में रोज ओपीडी में 900 मरीज पहुंचते थे, जो बढ़कर 1100 के करीब पहुंच गई है। वहीं, 25 से ज्यादा मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। पर्चा काउंटर और डॉक्टरों के कक्ष में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। मरीजों को लंबी लाइन में लगकर घंटों इंतजार के बाद पर्ची मिल रही है। मौसम के बार-बार बदलने से सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार और डायरिया पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित आ रहे हैं। वायरल फीवर, सर्दी, जुखाम, बुखार, पेट दर्द और डायरिया के मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसके चलते अस्पताल रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष तक भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed