फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowd at tourist spots on first Sunday of the year

वर्ष के पहले रविवार की छुट्टी पर पर्यटक स्थलों पर उमड़ी भीड़

Mon, 04 Jan 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Crowd at tourist spots on first Sunday of the year
पीडीडीयू नगर। नववर्ष के दो दिन बाद भी इसकी खुमारी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही है। वर्ष के पहले रविवार को छूट्टी होने की वजह से तीसरे दिन भी पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ रही। वहीं घरों में भी लोगों ने जश्न मनाया। छूट्टी पर लोगों ने राजदरी, देवदरी, औरवाटाड़, लतीफशाह, पंडित दीनदयाल स्मृति उपवन, कटेसर गंगा रेती लोगों से गुलजार रहे।
विज्ञापन

जिले के राजदरी, देवदरी, औरवाटाड़, लतीफशाह, मूसाखाड़ जैसे सैलानियों की पसंदीदा पर्यटन स्थल पर लोगों की भीड़ रही। विशेष कर नौकरी पेशा लोग जो वर्ष के पहले दिन कहीं घूमने नहीं जा पाए थे। रविवार की छूट्टी पर ऐसे लोग बाहर निकले। राजदरी जलप्रपात के साथ ही पानी की उपलब्धता वाले वन क्षेत्र में जलेबिया मोड़ से राजदरी तथा राजदरी से नौगढ़ मार्ग पर स्थित गहन वनों में सैलानियों का सैलाब उमड़ा रहा। पर्यटको का हुजुम लतीफशाह, औरवाटाड़ जल प्रपात तथा मूसाखाड़ और चंद्रप्रभा बांध पर भी जुटा रहा। पड़ाव इलाके में कटेसर गंगा की रेती पर युवाओं का हुजुम दूसरे दिन भी रहा। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में भी रविवार को भी लगभग तीन हजार से अधिक लोग पहुुंचे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से वर्ष के पहले रविवार को पटेलनगर में नववर्ष का जश्न मनाया गया। महिलाओं ने नाचते गाते और नए व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए दिन बिताया। इस मौके पर महिलाओं ने समाजसेवा के क्षेत्र में आगे की कार्ययोजना भी तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि आज तनाव भरे माहौल में जब लोग मुस्कुराना भुलने लगे हैं। ऐसे में त्योहार हमें नई खुशियां देते हैं। भले ही यह अंग्रेजी का नववर्ष है लेकिन भारत में सभी काम अंग्रेजी के तारीख के हिसाब से हो रहे हैं। ऐसे में इस दिन खुशियां मनाने में हमें पीछे नहीं रहना चाहिए। इसके पूर्व महिलाओं ने हाउडी, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताओं से मनोरंजन किया। वहीं गीत संगीत के बीच जश्न मनाया। इस मौके पर कविता बंसल, लता बंसल, अंशु अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अलका तुलसियान, मांडवी शर्मा, शशि अग्रवाल, साधना अग्रवाल, पायल चौधरी, सुनीता गर्ग, सुनीता भरूका रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed