फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   criminals shot fire on magic rider shopkeeper and looted RS 90 thousand in chandauli

चंदौलीः अपराधियों के हौसले बुलंद, मैजिक सवार व्यवसायी को गोली मारकर 90 हजार लूटे

Thu, 01 Jul 2021 11:25 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jul 2021 11:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन किसी ने किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बीती रात तीन हथियारबंद लुटेरों ने मैजिक सवार व्यवसायी को गोली मारकर 90 हजार रुपये लूट लिए। 

विज्ञापन
criminals shot fire on magic rider shopkeeper and looted RS 90 thousand in chandauli
लुटेरों की गोली से घायल व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में तीन हथियारबंद लुटेरों ने बुधवार की देर रात एक व्यवसायी पर गोलीबारी कर 90 हजार रुपये लूट लिए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल  व्यवसायी को पुलिस ने सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिले के नक्सल प्रभावित इलाके  का देवरा गांव निवासी महेश केशरी (35) सोनभद्र-चंदौली सीमा पर ब्रह्मपुल बाजार में किराने की दुकान चलाता है। वह नमकीन बिस्कुट और मसाले का फुटकर किराने के दुकानदारों को सप्लाई भी देता है।

विज्ञापन


बुधवार की देर रात वह अपने चचेरे भाई चंदन केशरी के साथ बरवाडीह बाजार से सत्यनारायणपुर- पचकेड़िया के रास्ते फुटकर दुकानदारों को सप्लाई कर वापस घर मैजीक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने मैजिक का रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


वह रुपयों वाला थैला छीनने लगे। विरोध करने पर इनमें से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। दायें  हाथ में गोली लगने से महेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। इसके बाद लुटेरे रुपए छीनकर भाग निकले। एक मोबाइल और मैजिक की चाबी भी वो लेते गए। गोली चलने की सूचना सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश सरोज ने महेश केशरी  को गंभीर हालत में सीएचसी नौगढ़ पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ नौगढ़ श्रुतिगुप्ता ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। सीओ के मुताबिक लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed