{"_id":"603140e98ebc3ee90840600a","slug":"young-man-strangled-to-death-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में युवक की गला रेतकर हत्या, शरीर पर कई जगह थे चाकू गोदने के निशान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदौली में युवक की गला रेतकर हत्या, शरीर पर कई जगह थे चाकू गोदने के निशान
Sat, 20 Feb 2021 10:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत साहुपुरी रोड पर चौरहट गांव के सिवान में शनिवार की भोर में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह युवक का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की कोशिश के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की सूचना पर एसपी अमित कुमार और सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। एसपी ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
चौरहट गांव के लोग शनिवार की भोर में टहलने के लिए निकले थे। सड़क किनारे औंधे मुंह युवक को देख कर लोग चौंक गए। युवक के आस पास खून बह रहा था। गले पर किसी धारदार चाकू से काटने के निशान बने थे। वहीं पेट, सीने और पैर में दर्जनों बार चाकू से गोदने के निशान बने थे। युवक नीले रंग की जींस और सफेद शर्ट पहने था। पैरों में चप्पल थी।
विज्ञापन
सूचना पाकर जलीलपुर चौकी इंचार्ज, मुगलसराय कोतवाल, सीओ सदर कुंअर प्रभात सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद भी पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह कहा कि शव को मोर्चरी में रखा गया है। उसकी फोटो आसपास के विभिन्न थानों में शिनाख्त के लिए भेजी गई है। वहीं देर शाम एसपी अमित कुमार ने भी मौका मुआयना किया और जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।