फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Blackjack, Gdhase fatal attack, six injured

लाठी, गड़ासे से जानलेवा हमला, छह घायल

Sun, 03 Apr 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 03 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Blackjack, Gdhase fatal attack, six injured
क्राइम
कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर मोहल्ले में शनिवार की शाम बच्चों के विवाद  में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडे व गड़ासे से हमला कर लगभग आधे  दर्जन लोगों को घायल कर दिया। मारपीट की घटना से मोहल्ले में हड़कंप और  दहशत फैल गयी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही  हमलावर फरार हो गये।
विज्ञापन


घायलों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस  ने सभी को मेडिकल के लिए अस्पताल रेफर कर दिया। चर्चा इस बात की रही कि  पुलिस की लापरवाही के चलते विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया। दरअसल मामला तीन  दिन पहले से ही सुलग रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर और पराहुपुर  के बच्चे कुछ दिन पहले आपस में क्रिकेट मैच खेले थे। किसी बात को लेकर  बच्चों में विवाद था। जिसमें बड़े भी कूदकर तनाव पैदा कर दिये। हालांकि  बड़े बुजुर्गो ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत करा दिया था।  प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि शुक्रवार को भी एक पक्ष के लोग हाकी, डंडे  से लैस होकर आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद सभी वहां से भाग  निकले। शनिवार की शाम लगभग सात बजे लाठी, डंडे, गड़ासे से लैस होकर  12 हमलावर पराहुपुर में घुस गये और  एक युवक को गाली  देते हुए छत से नीचे आने को कहने लगे। बड़ी संख्या में लोगों को देख उसने  अपने परिवार व पड़ोस वालों को सूचना दी।

मोहल्लेवासियों के मुताबिक बड़ी  संख्या में आये हमलावार उसके घर में पथराव करने लगे। बचाव में घर से निकले  पड़ोसियों को भी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें सात लोग गंभीर रूप  से घायल हो गये। जिसमें संतोष गोड़ (40),  राहुल गोड़ (20), रोहित कुमार  (22), राधे गुप्ता (19), विकास गुप्ता (17), श्यामु चौहान (23), शैलेन्द्र  (24) को गंभीर रूप से घायल हो गये।


भारी संख्या में लोग घायलों  को लेकर कोतवाली पहुंचे। प्रभारी  कोतवाल के आने के बाद तहरीर दी गयी और घायलों को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा  गया। तहरीर में छह नामजद व 35 अज्ञात लोगों के मामला दर्ज कराया गया है।  इस संबंध में प्रभारी कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि तहरीर ले ली गयी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed